बहादुर में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक ने मारी अर्टिगा गाड़ी को टक्कर; एक बच्चे और 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत
त्वरित खबरे

दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेस-वे पर सुबह सवेरे बड़ा हादसा हो गया। बादली के पास अर्टिगा कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं व 1 छोटा बच्चा शामिल है। एक बच्ची घायल है। हादसा बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। अर्टिगा गाड़ी में सवार लोग गुरुगाम जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी पलटियां खाते हुए पलट गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations