दुर्ग/ 08 जुलाई 2022।
आज बेंच मार्क स्कूल पद्मनाभपुर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया, स्कूल के सभी नन्हे बच्चो तेजस्विनी साहू,दृष्टि,विशु,पूर्वी समेत सारे बच्चो ने पूरे उत्साह के साथ पौधे रोपण किया। और प्रकृति की रक्षा का आह्वान किया।बच्चो ने लिखा धन-धान्य से भरी धरा हो, ऐसी सृष्टि मिलकर बनाएं, आओ हम सब मिलकर ढेरों पेड़ लगाएं..कुछ ऐसी ही कविताओं के जरिए बच्चों ने वृक्षारोपण के जरिए प्रकृति की रक्षा का आह्वान किया,बेंच मार्क स्कूल पद्मनाभपुर में आज गुरुवार को वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इसमें बच्चों ने पर्यावरण पर कविताओं के जरिए अपने विचार रखे। इसके बाद सभी ने वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया। प्री नर्सरी विंग के नन्हे-मुन्नी बच्चों को फूलों की पहचान कराई गई। बच्चों ने पौधे लगाकर इन्हे गोद लिया। गोद लिए गए पौधों की देखभाल की भी जिम्मेदारी बच्चों ने उठाई। बच्चों ने तकरीबन ढेर सारे पौधे लगाए गए। शाला स्टॉप ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना ही इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद थे।

Facebook Conversations