अयोध्या में मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना के मामले में सपा नेता अबू आजमी ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना कुछ विशेष लोगों के लिए आसान होता है, जबकि आम लोगों को यह सुविधा नहीं मिलती. उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अगर बलात्कार हुआ है तो दोषियों को फांसी मिलनी चाहिए, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि यह समाजवादी पार्टी और मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक साजिश का हिस्सा हैं.12 साल की दुष्कर्म पीड़िता के गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नौ माह तक बच्चे को गर्भ में पालकर प्रसव कराने में बालिका को और कठिनाइयों से गुजरना होगा। इसमें उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। बालिका का शरीर इस योग्य न होने व भ्रूण 12 सप्ताह का होने से उसके गर्भपात की ही प्रबल संभावना है। लेकिन इसके लिए बाल कल्याण समिति व परिजनों की लिखित सहमति जरूरी है। रविवार को सीएमओ की बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की सहायक व्यक्ति कविता मिश्रा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि बालिका का इलाज लखनऊ से कराने पर चर्चा हुई है। सोमवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान डीएम-एसएसपी भी मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. आशाराम ने बताया कि केजीएमयू से भी वार्ता की गई है। मौखिक रूप से तो सीडब्लूसी ने सहमति दी है, लेकिन रविवार होने के कारण लिखित रूप से निर्देश नहीं मिले हैं। सोमवार को ही निर्णय होने की उम्मीद है।उधर, भाजपा जांच दल ने पीड़िता की मां से बात की। इसपर उन्होंने बताया कि अब भी आरोपी सपा नेता मोईद खान के समर्थक धमकी दे रहे हैं। समझौते का दबाव बना रहे हैं। हमें बहुत डर लग रहा है। इस पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। योगी सरकार ऐसा करने वालों को नहीं छोड़ेगी।
त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations