दुर्ग/ 9 मार्च।नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 60 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पार्षद प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी स्टील कॉलोनी प्रोफेसर कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा आयोजित किया गया।जिसकी मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू वोरा की अध्यक्षता एवं महापौर धीरज बाकलीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता बाकलीवाल के रूप में शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता सावन,श्रीमती मधु लाखोटिया एवं प्रीति मिश्रा समेत इन सभी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए कि महिलाओं को किस तरह सामंजस बनाकर जीवन को सफल बनाना है। श्रीमती जयश्री जोशी ने सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि मां दुर्गा की भुजाएं आजकल महिलाओं के जीवन का प्रतीक बन गई है एक भुजा से बच्चे को संभालती हैं तो दूसरी भुजा से घर संभालती है इस तरह ऑफिस पति ससुराल माइका माइका सब संभालते हुए सफलता की सीढ़ी चढ़ती हैं श्रीमती मंजू वोरा ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही श्रीमती श्वेता बाकलीवाल ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की गरिमा बनाए रखने अनुरोध किया इस अवसर पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना चाहिए इस भवन में सुबह योगा क्लास के साथ श्रीमती मंन्जु वोरा एवं श्रीमती श्वेता बाकलीवाल द्वारा एक्सरसाइज करने वाली साइकिल का लोकार्पण किया। मंच संचालन श्रीमती रश्मि मिश्रा द्वारा गणेश जी की वंदना के साथ प्रारंभ किया गया इस अवसर पर मां काली एवं गणेश जी का साथ में प्रस्तुति मेरी मां के बराबर कोई नहीं दर्शकों का मन मोह लिया श्रीमती मृदुला लखोटी ने बहुत ही सुंदर कहानी प्रस्तुत की जब भगवान राम ने मां की आज्ञा का पालन करते हुए सभी भाइयों को बताया कि मां यदि आज्ञा देती है तो हम सभी का उसमें हित होता है हमें पालन करना ही चाहिए।जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वही सारे देवता निवास करते हैं आज की महिला पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है इसमें संतुलन बनाना अति आवश्यक है यह विचार अनीता सावंत पर्यावरणविद ने व्यक्त किया।इस अवसर पर स्टील कॉलोनी सोसाइटी की सभी युवा महिलाएं अर्चना मिश्रा श्रीमती रश्मि मिश्रा आशी बेदी कोमल कुकरेजा संगीता सिंह,रश्मि शुक्ला अनीता पांडे,सीमा साहू दीपिका साहू,ममता साहू किरण शर्मा,उषा साहू किरण साहू साथ ही कॉलोनी की सभी विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया|
त्वरित ख़बरें - महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि मां दुर्गा की भुजाएं आजकल महिलाओं के जीवन का प्रतीक बन गई है

Facebook Conversations