अलर्ट रहें, मास्क पहनें:एक ही परिवार के 2 सहित पांच नए कोरोना मरीज मिले, जिले में कोरोना के एक्टिव केस 40
त्वरित ख़बरें - अलर्ट रहें, मास्क पहनें:एक ही परिवार के 2 सहित पांच नए कोरोना मरीज मिले, जिले में कोरोना के एक्टिव केस 40

जिले में सोमवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें दो लोग एक ही परिवार के हैं। एक दिन पहले रविवार को आदर्शनगर इलाके में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1628 लोगों की जांच की गई जिसमें नए पांच संक्रमित मिले हैं।

नए संक्रमित मिलने के बाद अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 97101 पहुंच गई है। वहीं कुल रिकबर मरीज 95256 हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 40 हैं। जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। एक्टिव केस सबसे ज्यादा रायगढ़ में हैं जहां 96 कोरोना संक्रमित हैं। दूसरे नंबर पर रायपुर है जहां 64 एक्टिव केस हैं। सीएमएचओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जब तक एक ही परिवार या इलाके में चार कोरोना संक्रमित नहीं मिलेंगे तब तक कंटेनमेंट जोन की जरूरत नहीं है। हेल्थ विभाग ने ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की है कि भीड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations