अखिलेश यादव पर साधा निशाना प्रधानमंत्री मोदी ने, कहा- कोरोना में भी उन्होंने झूठ बोलना नहीं छोड़ा…
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 प्रधानमंत्री मोदी ने इटावा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोरोना में भी उन्होंने झूठ बोलना नहीं छोड़ा. खुद चुपचाप टीके लगवाए, लेकिन नहीं लगवाने की बात कहकर पैनिक फैलते थे.सपा पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये पार्टी या तो अपने वोट बैंक का फायदा करती है या अपने परिवार का. चाय वाले ने कुप्रथा खत्म कर दी कि कोई राजा है. गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है. उन्होंने सपा कांग्रेस को झूठा बताया. उन्हाेंने कहा कि यह सिर्फ अपना फायदा देख रहे हैं.पीएम मोदी ने कहा कि विकसित का मतलब आपके बच्चों का भविष्य, आपके बच्चों का रोजगार. यही तो मोदी की विरासत है. कोई कन्नौज, मैनपुरी, कोई रायबरेली, अमेठी को अपनी विरासत बता रहा है. मोदी की विरासत गरीबों को मिला इलाज और राशन है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations