दुर्ग/ 24 मई ! नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने तथा सुगम यातायात हेतु मार्केट क्षेत्र वार्ड क्रं 30 व 31 इंदिरा मार्केट मजार के बाजु से प्रशासनिक भवन होते हुए जवाहार चौक तक और वार्ड क्रमांक 32 में राम मंदिर से दुर्गा मंदिर होते हुए तमेर पारा चौक तक लागत कुल 56.46 लाख का विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने डामरीकरण विकास कार्य का विधिवत् पूजन-अर्चना कर भूमि-पूजन किया गया। भूमि-पूजन के बाद विधायक वोरा और महापौर बाकलीवाल ने पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित अवधि में सड़क डामरीकरण का कार्य पूर्ण करने निगम के अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया। भूमि-पूजन के इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,शंकर सिंह ठाकुर,सुश्री जमुना साहू,मनीष बघेल,पार्षद सतीश देवांगन, सुश्री नीता जैन,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, कृष्ण देवांगन,अजय गुप्ता, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, उपअभियंता करण साहू, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अलताप अहमद, श्रीमती कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा,संदीप श्रीवास्तव,विकास यादव,राजू बक्शी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शहर विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में शहर के 60 वार्डो में विकास कार्य होगा।सड़क, नाली,पानी और बिजली से जुड़े हर काम होंगे।
त्वरित ख़बरें - शहर में विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी शासन स्तर पर नहीं होने दी जाएगी,नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यह हमारी पहली प्राथमिकता है:-विधायक

Facebook Conversations