दुर्ग : प्रार्थी गौरव पाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी पाँच रास्ता गली नंबर 04 पटेल होटल के पीछे, सुपेला द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के पास ऑटो में बैठा था, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी राजा सोनकर उर्फ राजा बटीक आकर अकारण गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट किया। बीच-बचाव हेतु आये पड़ोसी तपेश सोनी एवं उनकी पत्नी दिशा के साथ भी आरोपी एवं उसकी मां द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। आरोपी द्वारा तपेश सोनी के हाथ में दांत से काटकर चोट पहुंचाई गई तथा उनके घर में घुसकर उनकी पुत्री नेहा उर्फ गीतिका के साथ भी मारपीट की गई। प्रकरण में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : अकारण विवाद एवं आपसी कहासुनी।
▪️ घटनास्थल : पाँच रास्ता गली नंबर 04, पटेल होटल के पीछे, सुपेला, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. राजा सोनकर उर्फ राजा बटीक, उम्र 26 वर्ष, निवासी पाँच रास्ता गली नंबर 04 पटेल होटल के पीछे, सुपेला, जिला दुर्ग
2. आरोपी की मां , निवासी पाँच रास्ता गली नंबर 04 पटेल होटल के पीछे, सुपेला, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री : प्रकरण में मारपीट संबंधी अपराध, पृथक जप्ती सामग्री नहीं।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी, आरक्षक नवीन सिंह एवं आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें एवं शांतिपूर्ण तरीके से समाधान हेतु पुलिस की सहायता लें। मोहल्लों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Facebook Conversations