वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंहबोले भाई ने अपनी 13 साल की नाबालिग बहन को पहले चाट खिलाया फिर छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतने में मन नहीं भरा तो उसकी हत्या कर पानी की टंकी में शव को फेंक कर फरार हो गया।मामला वाराणसी में कैंट थाना के राजाबाजार का है। जहां रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची दो दिन से लापता थी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। इसके बाद पुलिस जांच में लग है। लेकिन तलाश करने के बाद भी बच्ची की जानकारी कहीं नहीं लगी। वहीं एक दिन इलाके के काशीराज आवास की एक बिल्डिंग की छत पर रखी पानी की टंकी से लाल रंग का पानी आ रहा था, जो खून की तरह लग रहा था। जिसके बाद गुरमीत सिंह नाम युवक ने पानी की टंकी को खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।दरअसल, पानी की टंकी में नाबालिग की लाश पड़ी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची कॉलोनी के ही एक युवक के साथ नजर आई। इसके बाद पुलिस ने आशीष नामक युवक को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू की।आशीष उर्फ गोलू से की गई पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपी बच्ची के मोहल्ले में ही रहता था। और बच्ची उसे मुंहबोला भाई मानती थी। जिसके चलते आरोपी अक्सर बच्ची से मिला करता था। इसी के तहत उसने एक दिन चाट खिलाने के बहाने बच्ची को छत पर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद वो डर गया और उसने लड़की की हत्या कर उसका शव पानी की टंकी में डाल दिया। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Facebook Conversations