आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम भिलाई को राज्य शासन ने भी खाली हाथ लौटा दिया। दरअसल निगम के अधिकारी निगम के पास जमा 5 करोड़ फ्री होल्ड की राशि को खर्च करने की अनुमति देने या फिर कम से कम तीन माह की चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि एडवांस में देने की मांग करने गए थे। था।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के डायरेक्टर ने इसके लिए प्रक्रिया का हवाला देते हुए साफ इनकार कर दिया। इससे पहले भी निगम पत्र लि
फ्री होल्ड का पैसा खर्च करने का अधिकार नहीं
नगर निगम लीज की जमीन को फ्री होल्ड कर रही है। इसमें व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह के मकान हैं। हर साल लोग जो भू भाटक जमा करते हैं, उनसे 10 साल की एक साथ राशि और सरकारी फीस लेकर निगम जमीन को फ्री होल्ड कर रही है। नगर निगम भिलाई के पास फ्री होल्ड की राशि करीब 5 करोड़ जमा है, लेकिन निगम को इसे खर्च करने का अधिकार नहीं है।
आयुक्त बोले- पैसा नहीं तो कहां से दूं तनख्वाह
आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी कर्मचारी संघ से साफ कह दिया है कि निगम के पास पैसा ही नहीं है, तो वे वेतन कहां से दें? इधर कर्मचारियों को दिसंबर में देयक नवंबर को वेतन अभी तक नहीं मिला है। राज्य शासन से मदद नहीं मिलने से अब जनवरी में भी तनख्वाह मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। महापौर और पार्षदों को भी तीन माह से मानदेय नहीं मिला है।

Facebook Conversations