आर्थिक सर्वेक्षण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया
त्वरित ख़बरें - -30 अक्टूबर,पात्रता रखने वाले हितग्राही अपने परिवार की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं कमिश्नर

आर्थिक सर्वेक्षण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया:

दुर्ग / 12 अक्टूबर/ नगर पालिक निगम,राज्य की जनगणना में पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर जानकारी एकत्रित करने का कार्य वार्डो में पदस्थ नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।सर्वेक्षण कार्य 12 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया था।जिसकी तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है।कमिश्नर हरेश मंडावी ने आम जनताओं से अपील कर कहा कि अपने परिवार की जानकारी नियुक्त सर्वेक्षणकर्ता को उपलब्ध कराए।जिस किसी के घर मे सर्वेक्षण हेतु कर्मचारी नही पहुँच पा रहे है तो नगर पालिक निगम मुख्यालय राजस्व विभाग कमरा नम्बर 2 में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है।अतः नागरिकगण मुखिया का राशन कार्ड,आधार कार्ड,फोन नम्बर लाकर जानकारी प्रस्तुत करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations