आधी रात को भारती सिंह पति से करती थी ऐसी डिमांड, प्रेग्‍नेंसी में भी खूब किया परेशान
त्वरित खबरे

 26  मई  2022

Image

अप्रैल महीने में कॉमेडी क्‍वीन भारती सिंह ने प्‍यारे-से बेटे को जन्‍म दिया था। प्रेग्‍नेंसी की खबर मिलने से लेकर डिलीवरी तक और अब बेटे की परवरिश तक को लेकर, भारती सिंह सोशल मीडिया पर पोस्‍ट डालती रहती हैं। भारती सिंह के प्रेग्‍नेंसी एक्‍सपीरियंस और बेबी बॉय के नाम के बारे में तो हमने आपको बता दिया लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भारती को प्रेग्‍नेंसी में किन चीजों की क्रेविंग हुआ करती थी।

जी हां, अपनी प्रेग्‍नेंसी के बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने बताया कि उन्‍हें गर्भावस्‍था के दिनों में किन चीजों को खाने का मन करता था और उनकी क्रेविंग को शांत करने के लिए उनके पति हर्ष क्‍या करते थे।

वजन बना मुश्किल

एक इंटरव्‍यू में भारती सिंह ने खुलासा किया कि वजन ज्‍यादा होने की वजह से उन्‍हें पता ही नहीं चलता था कि वो 2.5 महीने से प्रेगनेंट हैं। अपने वजन को लेकर भारती ने कहा कि 'मोटे लोगों का पता नहीं चलता'। प्रेग्‍नेंसी के आखिर दिनों तक भारती सिंह सेट पर काम या शूट कर रही थीं। आपको बता दें कि भारती को प्रेग्‍नेंसी के आखिरी दिनों में काफी तेज कमर दर्द था लेकिन फिर भी वो सेट पर काम करती रहीं।

​प्‍लान नहीं था बेबी

भारती ने बताया कि उन्‍हें एक बार ख्‍याल आया कि एक बार प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट कर लेना चाहिए। टेस्‍ट करने के बाद उन्‍हें पता चला कि वो प्रेगनेंट हैं। ये बात उनके और पति हर्ष दोनों के लिए सरप्राइज थी। हम दोनों बेबी के लिए प्‍लान नहीं किया था लेकिन बच्‍चा दो साल बाद आए या दो साल पहले, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations