39 के हुए Jr. NTR:क्रेज इतना कि लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे 10 लाख फैंस, फैन की मौत होने पर गोद ली थी पूरी फैमिली
त्वरित खबरे

20 मई 2022

आज साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR 39 साल के हो चुके हैं। जूनियर NTR साउथ के साथ बॉलीवुड का भी जाना माना नाम बन चुके हैं। उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। चाइल्ड एक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले जूनियर NTR की पहली ही फिल्म काफी सक्सेसफुल साबित हुई थी। आज जूनियर NTR के बर्थडे पर हम नजर डालते हैं उनकी जिंदगी और उनके फिल्मों से जु़ड़े खास किस्सों पर..


एनटीरामा राव के घर पोते के रूप में हुआ जन्म

जूनियर NTR का जन्म 20 मई 1983 को पिता एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमुरारी हरिकृष्णा और मां शालिनी  के घर कर्नाटक के कुंदापुर में हुआ था। जूनियर NTR पूर्व चीफ मिनिस्टर और एक्टर एनटी रामा राव हैं। जूनियर NTR का नाम उनके माता-पिता ने पहले तो तारक रखा, लेकिन बाद में दादा NTR ने उनका नाम नंदमुरी तारक रामा राव रख दिया। जो फिल्मों में आने के बाद जूनियर NTR के नाम से जाना गया।


दूसरी ही फिल्म को मिला बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का नेशनल अवॉर्ड

नंदमुरी तारक रामा राव उर्फ जूनियर NTR ने 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मार्षि विश्वामित्र' से बतौर बाल कलाकार एक्टिंग डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म को एक जमाने के पॉपुलर डायरेक्टर और उनके दादा NTR ने ही निर्देशित किया था। इसके बाद एक्टर 1996 की फिल्म 'रामायणम' में नजर आए, जिसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड ऑफ बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म से सम्मानित किया गया था।

कैसे मिला पहला लीड रोल?

रामायणम फिल्म की परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर डायरेक्टर के. राघवेंद्र ने एसएस राजामौली को अगली फिल्म स्टूडेंट नं 1 के लिए जूनियर NTR के नाम का सुझाव दिया। इस फिल्म को बनने में सालों लगे और इसी बीच जूनियर NTR ने रामोजी राव की फिल्म निन्नू चूड़ालानी से डेब्यू कर लिया। इस समय NTR सिर्फ 17 साल के थे।

लीड एक्टर के तौर पर की पहली फिल्म बनी साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

जूनियर NTR ने बतौर लीड साल 2004 की तेलुगू फिल्म आदी से डेब्यू किया था जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी। इसके बाद एक्टर ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी थीं। साल 2013 में जूनियर एनटीआर बादशाह फिल्म में नजर आए थे जिसने 50 दिनों में 80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। उनकी फिल्म स्टूडेंट नं. 1, राखी, सिम्हाद्री, टेंपर, प्रेमाथो, जनता गैराज भी काफी ब्लॉकबस्टर रहीं हैं। जूनियर एनटीआर एक ट्रैंड कुचीपुड़ी डांसर भी हैं।


17 साल की लक्ष्मी से करने जा रहे थे शादी

जूनियर NTR ने साल 2011 में तेलुगू चैनल के मालिक नर्ने श्रीनिवास की बेटी लक्ष्मी प्रणति से शादी की थी। जिस समय दोनों की सगाई हुई थी उस समय प्रणति महज 17 साल की ही थीं। शादी की खबरें आने के बाद विजयवाड़ा के वकील सिंगुलुरी शांति प्रसाद ने एक्टर के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर दी थी। इसके चलते विवाद से बचने के लिए एक्टर ने प्रणति के 18 साल पूरे होने का इंतजार किया और 5 मई 2011 में उन्हीं से शादी कर ली।

शादी में 100 करोड़ किए खर्च

जूनियर अच्छी लाइफ स्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं। इसकी एक झलक उनकी शादी में भी नजर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूनियर NTR ने अपनी शादी में 100 करोड़ खर्च किए थे। उनकी शादी में 15 हजार मेहमान आए थे। जिसमें से 12 हजार उनके फैंस थे और बाकी देशभर से बड़े-बड़े पॉलिटीशियन और बिजनेसमैन भी उनकी शादी में पहुंचे थे। जूनियर NTR की शादी देश की सबसे ग्रांड वेडिंग में से एक मानी जाती है। उनकी शादी एक टीवी चैनल पर लाइव दिखाई गई थी। फिलहाल दोनों की शादी को 11 साल हो चुके हैं और दोनों के दो बेटे हैं।


जूनियर NTR को देखने पहुंचे थे 10 लाख फैंस

साल 2004 में जूनियर NTR आंद्रावाला फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में एक- दो नहीं बल्कि पूरे 10 लाख लोग पहुंचे थे। इस म्यूजिक इवेंट में इतने ज्यादा लोग आएंगे इसका किसी को कोई अनुमान नहीं था। आश्चर्य की बात ये है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर भी यहां भगदड़ नहीं मची और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। इतने ज्यादा लोगों के अचानक पंहुचने पर व्यवस्था के लिए सरकार को आगे आना पड़ा और लोगों के लिए 9 स्पेशल ट्रेन चलवानी पड़ीं।

गोद लिया फैन का परिवार

बादशाह (2013) फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में कई फैंस शामिल हुए थे। इस दौरान NTR के एक फैन की भगदड़ में मौत हो गई थी। एक्टर अब उस फैन के परिवार की जिम्मेदारी उठाते हैं, साथ ही उन्होंने परिवार को 5 लाख रुपए भी दिए थे।

जहां पिता और भाई की हुई मौत वहीं हुआ जूनियर NTR का एक्सीडेंट

मई 2009 में जूनियर NTR का एक इवेंट से लौटते हुए नलगोंडा के सूर्यापेट में एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में एक्टर को गंभीर चोट आई थीं। ठीक इसी एरिया में एक साल पहले एक्टर के पिता हरिकृष्णा और उनके भाई का निधन भी इसी इलाके में हुए कार एक्सीडेंट में हुआ था। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वो ठीक हो गए।


क्रेजी फैन फॉलोइंग

NTR की फैन फॉलोइंग गजब की है। उनकी हर फिल्म रिलीज पर उनके फैंस उनके पोस्टर का दूध से अभिषेक करते हैं। उनके एक फ्लोरिडा बेस्ड फैन ने RRR फिल्म का डायलॉग आसमान में दिखाने के लिए पूरा प्लेन हायर किया था। टू सीटर चार्टेड प्लेन के साथ लिखा गया था, थोक्कुकुंटापोवाले (अब आगे से वार होगा- हिंदी) जय एनटीआर। आरआरआर।

NTR के जन्मदिन पर उनके फैंस ने 13 लाख से ज्यादा बर्थडे पोस्ट की थीं, जो किसी एक्टर के लिए फैंस द्वारा की गई पोस्ट का रिकॉर्ड है। वहीं उनका एक क्रैजी फैन ऐसी थी, जिसने फिल्म रिलीज से एक महीने पहले ही फ्लोरिडा में फर्स्ट शो देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया।

जूनियर NTR बिग बॉस तेलुगू होस्ट किया था। जब शो के कंटेस्टेंट आदर्श बालाकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर के साथ तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में जब आदर्श ने जूनियर NTR के आगे सर नहीं लिखा तो फैंस ने इतनी धकमियां दीं कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी। उनकी फिल्म रिलीज पर साउथ के सिनेमाघरों में जश्न जैसा माहौल होता है। उनके फैंस पटाखे फोड़कर, ठोल पर डांस कर उनकी फिल्म रिलीज को सेलिब्रेट करते हैं। जापान में भी जूनियर एनटीआर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जापान में उनके गाने और डांस रिक्रीएट कर उनके फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर अपलोड करते हैं। उनकी फिल्म बादशाह को जापान के नेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘ओसाका’ में 2014 में भेजा गया था। ये भाग मिल्खा भाग के बाद ऐसी दूसरी फिल्म थी जो इस फिल्म फेल्टिवल में देखी गई थी।

अबतक की 32 फिल्में

जूनियर NTR ने अबतक 32 फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए 2004 में नंदी स्पेशल जूरी अवॉर्ड, 2008 और 1017 में बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड और 2017 में आईफा उत्सवम् अवॉर्ड दिया जा चुका है।


440 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं जूनियर एनटीआर

साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक जूनियर NTR हर फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। उन्होंने आरआरआर के लिए दोगुना 45 करोड़ रुपए फीस ली है। एक्टर की कुल नेटवर्थ 440 करोड़ है। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में लग्जरी घर है जिसकी किमत 25 करोड़ है। इसके अलावा बंगलूरु और कर्नाटक में भी उनके घर हैं। NTR का लकी नंबर 9 है। एक्टर अपनी सभी गाड़ियों में 9 नंबर वाली नंबर प्लेट इस्तेमाल करते हैं। राल्स रॉयज रेंज रोवर जैसी गाड़ियां उनके गैराज में खड़ी रहती हैं। जूनियर NTR बीएमडब्ल्यू के लिए फैंसी नंबर 9999 के लिए 11 लाख रुपए की बोली भी लगा चुके हैं जिसे लेकर वो काफी चर्चाओं में रहे थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations