छुरिया। खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पडरामटोला में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया।इसके कथावाचक पंडित प्रकाश तिवारी थान खमरिया वाले है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू शामिल हुई और कथा श्रवण किया। उन्होंने व्यासपीठ आशीर्वाद लियाऔर समस्त जिले वासियों की सुख समृद्धि, वैभव, एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर , राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एमडी ठाकुर, मीना चंद्रवंशी जनपद सदस्य, घासीराम साहू समाज सेवी, ललित साहू ग्राम पटेल, मदन साहू, कचरु मरकाम ,हारुन मानिकपुरी ,संपत साहू ,ठाकुर राम साहू ,हरिराम कवर, मोहन कवर, लोकेश कुमार एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे |

Facebook Conversations