योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का थामा दामन
त्वरित ख़बरें - UP में BJP को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा; सपा में हुए शामिल

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। मौर्य के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव ने उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके साथ आने वाले सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

मौर्य ने अपने पत्र में दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये को अपने इस्तीफे की वजह बताया है। मौर्य बसपा के रास्ते भाजपा में होते हुए सपा में पहुंचे हैं। योगी सरकार में मौर्य श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री थे। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations