यह शुक्रवार होगा और भी ज्यादा मनोरंजक, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
त्वरित खबरे :

23 जून 2022

अगर इस वीकेंड को मनोरंजक बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट ले आए हैं। इस लिस्ट की मदद से आप अपने वॉच लिस्ट को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप छुट्टी वाले दिन सिनेमाघर की तरफ रुख करने का प्लान बना रहे हैं तो भी इस लिस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आइए जानते हैं कि इस शुक्रवार को कौन सी वेब सीरीज-फिल्में ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

जुग जुग जियो

2 of 6

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जीयो' इस शुक्रवार (24 जून) को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में दोनों के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम रोल में हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इससे पहले राज 'गुड न्यूज' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। अगर आप कॉमेडी-ड्रामा फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो इसे जरूर देख सकते हैं।


पंकज त्रिपाठी की शेरदिल: द पीलीभीत सागा

3 of 6

शेरदिलः द पीलीभीत सागापंकज त्रिपाठी की शेरदिलः द पीलीभीत सागा भी इसी शुक्रवार (24 जून) को रिलीज हो रही है। फिल्म में पंकज के अलावा सयानी गुप्ता और नीरज काबी भी नजर आएंगे। यह फिल्म जंगल के इलाके के आसपास मौजूद गांव की समस्याओं के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म का निर्देशन श्रीजित मुखर्जी ने किया है।

अवरोध 2

4 of 6

प्लेटफॉर्म-सोनी लिवशिव अरूर और राहुल सिंह की किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस पर आधारित यह वेब सीरीज 24 जून से स्ट्रीम की जा सकेगी। दूसरे सीजन में निर्देशक राज आचार्य भारतीय सेना की कुछ वीर कहानियां लेकर आए हैं। नए सीजन में अबीर चटर्जी, अहाना कुमरा, अनंत महादेवन, कृष्णा हेब्बले, मोहन अगाशे, नीरज काबी, राजेश खट्टर, संजय सूरी और विजय कृष्णन हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations