वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के निर्देशों के उपरांत भी बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाने पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का चालान कटा....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के निर्देशों के उपरांत भी बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाने पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का चालान कटा....

------000------

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्व में ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया था। दिनांक 04.01.2026 को* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर विजय अग्रवाल, भापुसे. द्वारा *बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाते हुए पाये जाने पर 1-प्रधान आरक्षक (चालक) क्रमांक 1243 सुशील प्रजापति, रक्षित केन्द्र, दुर्ग, 2-प्रधान आरक्षक क्रमांक 1473 भागवत प्रसाद, थाना अण्डा, 3-आरक्षक क्रमांक 885 सुनील साहू, थाना रानीरातई, 4-आरक्षक क्रमांक 1645 कमलेश देशमुख थाना दुर्ग, 5-आरक्षक क्रमांक 805 पंकज पाण्डेय थाना जामुल, 6-आरक्षक क्रमांक 205 रवि सोनी थाना खुर्सीपार, 7-महिला आरक्षक क्रमांक 1692 संगीता कोसले थाना भिलाई नगर, 8-महिला आरक्षक क्रमांक 1599 एलिषा थाना छावनी एवं 9-महिला आरक्षक क्रमांक 1313 आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग का 500/-रू., 500/-रू. का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कराया गया एवं भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट धारण किये जाने हेतु हिदायत दी गई।*

YOUR REACTION?

Facebook Conversations