वोटिंग पर्ची में जय छत्तीसगढ़ महतारी लिखकर कांग्रेस नेता बांट रहे थे कुकर,
त्वरित ख़बरें - वार्ड क्रमांक 17 में उपचुनाव के मतदान के बीच सोमवार सुबह शहर का पारा उस समय गरम हो गया, जब मतदाओं को कांग्रेस के एक नेता द्वारा नए बस स्टैंड से कुकर बांटे जाने की खबर आई।

खबर लगते ही भाजपाइयों ने किया जमकर हंगामा, दुकान सील,

राजनांदगांव. वार्ड क्रमांक 17 में - उपचुनाव के मतदान के बीच सोमवार सुबह शहर का पारा उस समय गरम हो गया, जब मतदाओं को कांग्रेस के एक नेता द्वारा नए बस स्टैंड से कुकर बांटे जाने की खबर आई। इसके बाद भाजपाइयों ने जमकर बवाल किया। दुकानों की जब जांच की गई, तो एक दुकान में शराब रखी हुई मिली। इसके बाद भाजपाई और हावी होते नजर आए। मौके पर निगम के अधिकारी, तहसीलदार व सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंच गई। इसके बाद प्रशासन ने दुकान को सील करवा दिया है। इस पूरे मामले में बड़ी बात यह कि नया बस स्टैंड में निर्मित कॉम्प्लेक्स का अब तक आबंटन नहीं हुआ है, तो ऐसे में उन दुकानों में किसकी अनुमति से कुकुर और शराब रखे गए थे। यह भी जांच का विषय है। भाजपाइयों ने कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। हालांकि निगम प्रशासन ने इसे अवैध कब्जा होने का मामला बताकर पूरे मामले से पलड़ा झाड़ लिया है।

वोटिंग पर्ची में जय छत्तीसगढ़ महतारी लिखकर कांग्रेस नेता बांट रहे थे कुकर, खबर लगते ही भाजपाइयों ने किया जमकर हंगामा, दुकान सीलवोटिंग पर्ची में जय छत्तीसगढ़ महतारी लिखकर कांग्रेस नेता बांट रहे थे कुकर, खबर लगते ही भाजपाइयों ने किया जमकर हंगामा, दुकान सील,

ऐसे चल रहा था खेल

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि वोटिंग करने पहुंचने वालों को पोलिंग बूथ के बाहर कांगे्रसियों द्वारा एक पर्ची दिया जा रहा था, उस पर्ची पर जय छत्तीसगढ़ महतारी लिखा हुआ था। जिसे वोटर लेकर पहुंचता था, तो उसे नया बस स्टैंड के एक दुकान से कुकर दिया जा रहा था।

बस स्टैंड में लगे कैमरे का केबल कटा हुआ

हाईटेक बस स्टैंड में चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन जिस कॉम्प्लेक्स से यह पूरा माजरा सामने आया है, उसके ठीक सामने बड़ी बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरा का केबल भी कटा हुआ मिला है। यह भी जांच का विषय है। कमिश्नर नगर निगम राजनांदगांव ने बताया कि नया बस स्टैंड में निर्मित काम्प्लेक्स की दुकानें किसी को आबंटित नहीं है। वहां सामान रखे जाने की सूचना मिलने पर दुकान को सील कर दी गई है। अब तक किसी ने सामान के लिए दावा नहीं किया है।

मौके पर पहुंचे भाजपाई

सुबह चुनाव शुरू होने के बाद वार्ड १७ के वोटरों को बस स्टैंड में निर्मित कॉम्प्लेक्स से कुकर बांटे जाने की खबर आई, तो यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, वार्ड चुनाव प्रभारी राजेंद्र गोलछा सहित अन्य भाजपा नेता व भाजयुमो पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वे निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किए। पुलिस व निगम के अधिकारियों की गाड़ी के सामने बैठकर नारे भी लगाए। भाजपाइयों ने वोटरों को लुभाने कुकर सहित अन्य सामान बांटने का आरोप लगाया है। भाजपाइयो ने कहा इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। भाजपाइयों ने यह भी आरोप लगाया है कि वार्ड में कांग्रेसियों द्वारा शनिवार की रात वोटरों को लुभाने के लिए सामान सहित शराब बांटे गए हैं।

खुद को बताया कांग्रेसी नेता का कर्मचारी

कुकर बांटे जाने की खबर के बाद भाजपाई व मीडियाकर्मी नया बस स्टैंड पहुंचे, वहां जो व्यक्ति कुकर बांट रहा था, उसने खुद को किसी कांग्रेसी नेता हनी ग्रेवाल का कर्मचारी होना बताया और दुकान में रखे सामान भी उन्हीं का होना बताया। इसके बाद शहर कांग्रेस महामंत्री हनी ग्रेवाल की भूमिका संदिग्ध हो गई है। उसे दुकान किसने आबंटित किया यह भी सवाल है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations