विश्वकर्मा जयंती: नगर निगम के तकनीकि शाखाओं में पूजा अर्चना...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव । विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर  हेमा सुदेश देशमुख,जल विद्युत व मोटर विभाग के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह, कार्यपालन अभियंता यू.के. रामटेके, सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम प्र. सहायक अभियंता दीपक महला ने परंपरागत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी।

 जयंती के अवसर पर पुष्पवाटिका,लोककर्म विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी।महापौर  देशमुख ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै। उन्होंने कहा कि नगर निगम के तकनीकि विभागों में प्रतिवर्ष तकनीकि अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर लोककर्म,जल,विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान  विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations