विश्व की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूआरएम ने फिर बनाया रिकार्ड
त्वरित ख़बरें - मर्चेंट मिल ने भी 75 एमएम एंगल की रोलिंग किया

बीएसपी में यूनिवर्सल रेल मिल यूआरएम ने एक दिन में उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले 1 दिन में उत्पादन का पुराना रिकॉर्ड सितंबर में बनाया था। रेल मिल ने 4 फरवरी को 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड रेल के 361 ब्लूम्स की रोलिंग कर दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो कि 2 अगस्त 2021 को स्थापित 359 ब्लूम्स की रोलिंग के दैनिक उत्पादन से कहीं अधिक है।

 उत्पादन के रिकार्ड के साथ-साथ इन रेल पटरी के निरीक्षण में 95.55 प्रतिशत स्वीकृति दर प्राप्त कर स्वीकृति का भी एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब हुआ है। इस नए कीर्तिमान ने इससे पूर्व 23 जुलाई को स्वीकृति दर 95.4 प्रतिशत के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। इस प्रकार संयंत्र में लगातार ब्लूम रोलिंग का रिकार्ड बन रहा है। एक्सपर्ट्स की निगरानी में प्रोडक्शन जारी है।

मर्चेंट मिल ने भी 75 एमएम एंगल की रोलिंग किया
इधर मर्चेंट मिल ने 4 फरवरी, 2022 को एसएमएस-3 से प्राप्त बिलेट्स का प्रयोग करते हुए 75x75x6 मिलीमीटर वाले एंगल के 1882 टन रोलिंग करने में सफलता हासिल की। इस सफलता के साथ मर्चेंट मिल ने 6 अक्टूबर, 2021 को स्थापित 1863 टन रोलिंग के अपने रिकार्ड को पीछे छोड़ा। पूर्व में मर्चेंट मिल, एसएमएस-1 व बीबीएम रूट से प्राप्त बिलेट से मर्चेंट प्रोडक्ट्स की रोलिंग किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations