खुज्जी । विधायक भोला राम साहू "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिवस पर विधानसभा आवासीय परिसर में पौधारोपण किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से पौधारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, समस्त मंत्रीगण सभी ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर समस्त विधायकगण एवं विधानसभा के अधिकारियों ने भी अपने मां की स्मृति एवं सम्मान में पौधे लगाएं। कार्यक्रम से 100 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार विधानसभा आवासीय परिसर के 50 एकड़ क्षेत्र में इकोलॉजिकल पार्क विकसित किया जा रहा है।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations