राजनांदगाँव। लोकसभा चुनाव दुर्ग मे कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को भारी मतो से विजय बनाने खुज्जी विधायक भोला राम साहू ने धुआँधार डोर टू डोर जनसंपर्क किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने कहा। साहू ने महालक्ष्मी नारी न्याय योजना का फॉर्म बूथ स्तर पर भरवाकर इस योजना का प्रचार करने कहा। योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये दिया जाएगा। इसके साथ ही किसान न्याय गारंटी, युवा न्याय गारंटी, भागीदारी न्याय गारंटी और श्रमिक न्याय गारंटी का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विधायक साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनती है तो छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे भारतवर्ष में इस योजना का लाभ आम जनता को मिलेगा।


Facebook Conversations