विधानसभा चुनाव लड़ेगा गैंगस्टर अमन साव, झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर कराए हस्ताक्षर...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर: झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। दरअसल गैंगस्टर अमन साव विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। आज झारखंड से रायपुर आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर अमन साव के हस्ताक्षर कराए है। अमन साव ने झारखंड की कोर्ट में चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन लगाया है। बताया जा रहा है कि झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट से वह चुनाव लड़ेगा।जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार की अदालत में एक याचिका दाखिल की है। बता दें कि अमन साव झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर में से एक है और वर्तमान में जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।

24 अक्टूबर को होगी सुनवाई

अमन साहू विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी सजा चुनावी प्रक्रिया में बाधा बन सकती है। इसलिए, सीआरपीसी की धारा 389(1) के तहत 18 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में एक याचिका दायर कर सजा को फाइनल हियरिंग तक स्टे करने की प्रार्थना की गई है। फेस्टिवल वैकेशन के कारण मामले की तत्काल सुनवाई नहीं हो पा रही है, और अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations