विभिन्न ग्रामो मे आयोजित  फाग महोत्सव मे शामिल हुए खुज्जी विधायक भोला राम साहू
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

छुरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलगांन, हैदलकोडो, दतरेंगा,  बेलरगोंदी, बोईरडीह, भोलापुर, पांडुका आदि ग्रामों में फाग (महोत्सव) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता मे खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,विधायक साहू ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली पर्व की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया उन्होंने कहा कि गांव-गांव में इस तरह के आयोजन होने से परस्पर आपसी प्रेम भाईचारा का वातावरण बना रहता है. हमें गांव के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।होली त्यौहार आनंद और उमंग का त्यौहार है, अधर्म पर धर्म की जीत का त्यौहार है, अपने अंदर की बुराई को त्यागकर  सदैव सत्य पर अडिग रहे।इस अवसर पर  छुरिया ब्लाक के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिन्हा , कुमरदा ब्लाक के कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू ,राम खिलावन, पूरन नेताम ,रोशन साहू,प्रतिमा साहू , चंद्रिका साहू,  हेमलता बंजारे,मनीराम साहू, सरपंच रूखम पांडे, तुलसी मंडावी ,मानिक पटेल समस्त ग्राम वासी व क्षेत्रवासी  उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations