विभागीय कार्यो में कसावट लाने जोन आयुक्तों का कार्य विभाजन आदेश जारी किये आयुक्त ने...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए  अमरनाथ दुबे की पदस्थापना नगर पालिक निगम भिलाई में जोन आयुक्त के पद पर की गई है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शासन से प्राप्त आदेश के परिपालन में जोन आयुक्तो के कार्यो का विभाजन कर दायित्व सौंपा गया है। जिससे निगम भिलाई क्षेत्र में कराये जा रहे विकास/निर्माण कार्यो के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से परिपालन किया जा सके। जिससे इसका लाभ सीधे जनता को मिले।अधिकारी जिनके कार्यो का विभाजन किया गया है जो इस प्रकार से जोन क्रमांक-01 नेहरू नगर में अजय सिंह राजपूत, जोन क्रमांक-02 वैशालीनगर में सुश्री येशा लहरे, जोन क्रमांक-03 मदर टेरेसा नगर में  सतीश यादव, जोन क्रमांक-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में  अमरनाथ दुबे एवं जोन क्रमांक-05 सेक्टर 06 में  कुलदीप गुप्ता को जोन आयुक्त के कार्य का दायित्व सौंपा गया है। जो अपने-अपने क्षेत्रों में दिये गये दायित्वों का निर्वहन करेगें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations