वैशाली नगर विधायक रिकेश ने अपने जन्मदिन के पूर्व की लोगों से अपील गिफ्ट में मांगी यह चार चीज.
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

वैशाली नगर विधायक रिकेश ने अपने जन्मदिन के पूर्व की लोगों से अपील गिफ्ट में मांगी यह चार चीज....

भिलाई वैशाली नगर के युवा विधायक रिंकेश सेन का 10 अगस्त को जन्मदिन था।जन्मदिन के पूर्व विधायक रिकेश ने वैशाली नगर विधानसभा भिलाई नगर, दुर्ग, अहिवारा, रायपुर ,पाटन सहित छत्तीसगढ़ के अंचल से आमंत्रित परीचितो से एक अनोखी अपील की है। यह अपील उन्होंने अपने जन्मदिन पर मिलने वाले गिफ्ट को लेकर की है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि जन्मदिन पर ऐसा सामान दे जिसे गरीबों वह जरूरतमंदों को बटांकर उनकी उपयोगिता सिद्ध कर सकें। 

एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि अभी आप सभी की बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। मगर 10 अगस्त को भी आप सभी आवश्यक पधारे मुझे मालूम है कि आप आएंगे तो मेरे लिए केक, बुके लाएगें मगर मेरा निवेदन है ,इन सबसे अलग हटकर आप मुझे गिफ्ट में छाता, रेनकोट व्हीलचेयर या ट्राईसाईकिल इन चारों में से ही कोई वस्तु दें ताकि कि इसे मैं उसे गरीब लोगों को दे सकूं और वह उनके काम आ सके अंतिम पंक्ति में बैठे हुए वांछित लोगों के लिए अगर हम थोड़ा सहारा बनते हैं तो मुझे ऐसा लगता है कि उनकी दुआएं मुझे अवश्य मिलेगी और मेरे जन्मदिन पर इससे बड़ा उपहार कुछ नहीं हो सकता।इसलिए हाथ जोड़कर आप लोगों से अपील है कि केक और बुके में फिजूल खर्च न कर आप छाता, रेन कोर्ट, व्हीलचेयर और ट्राईसाइकिल इसी में से कुछ वस्तु मुझे जन्मदिन पर गिफ्ट दें।

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन: 

पूर्व संध्या चौहान एंपायरियल होटल एंड रिजॉर्ट प्रांगण दुर्ग बायपास पुष्पक नगर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात्रि 9:00 बजे से होगा जिसमें ख्यातिबद्ध हास्य कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे दुर्ग, भुवन मोहिनी इंदौर, गौरी मिश्रा नैनीताल, सुरेश अवस्थी कानपुर प्रवीण शुक्ला नई दिल्ली योगेंद्र शर्मा भीलवाड़ा काव्य पाठ करेंगे। अगले दिन 10 अगस्त की सुबह 10:00 बजे से देर रात तक विधायक राकेश सेन लोगों की शुभकामनाएं और बधाई लेते हुए मेल मुलाकात करने मौजूद रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations