उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार
त्वरित ख़बरें - मोदी और योगी ने उत्तर प्रदेश में वो कर दिखाया, जो 37 साल में कोई पार्टी नहीं कर सकी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP चार राज्यों में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है। UP, उत्तराखंड और मणिपुर में वह लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। गोवा में उसकी हैट्रिक है। उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है।

उत्तर प्रदेश: लगातार दूसरी बार योगीराज
उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिला है। उसने 273 सीटें हासिल की हैं। हालांकि, इस बार सीटें कम हुई हैं। भाजपा पिछली बार रिकॉर्ड 312 सीटों पर जीती थी। राज्य में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन भी सुधरा है। वह 125 सीटें जीतने में कामयाब रही है। पिछली बार सपा ने 48 सीटें जीती थीं।

मोदी और योगी ने उत्तर प्रदेश में वो कर दिखाया, जो 37 साल में कोई पार्टी नहीं कर सकी.. लगातार दूसरी बार सत्ता में भाजपा की वापसी। करीब ढाई सौ से ज्यादा सीटें जीत चुकी भाजपा बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है। अगले कुछ घंटों में इसमें इजाफा ही होना है।

सपा सवा सौ में सिमट गई है। कांग्रेस और बसपा साफ ही हो गई हैं। पूरा यूपी नापने वाली प्रियंका गांधी की पुरजोर मेहनत के बावजूद खाली दो सीटें आईं। मायावती इससे भी आधे यानी एक सीट ही हासिल कर पाएंगी।

भाजपा की जीत ऐतिहासिक थी तो जश्न भी उसी अंदाज में मना। शाम करीब साढ़े पांच बजे योगी लखनऊ पार्टी दफ्तर पहुंचे। गुलाल उड़ाकर होली खेली और बोले, "जब मोदी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही बहुमत मिलता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations