ठंडी हवा, बदली-बारिश से राहत दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

30 अप्रैल को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया. मौसम में बदलाव की वजह से बेमौसम अंधड़ बारिश के साथ ओले गिर रहे जिससे प्रदेश के जिलों का तापमान काफी गिर गया है. बिलासपुर का टेम्प्रेचर जो बीते दिनों 44 डिग्री सेल्सियस के समीप पहुंच गया था, वह इस समय 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने तथा बारिश होने की संभावना है.

 विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज हवा, गरज के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है. रायपुर मौसम केन्द्र के अनुसार इस समय एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से उत्तर केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations