तिलक वार्ड नं. २७ से सुनील पिल्ले प्रबल दावेदारी...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव  :-  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के आम चुनाव के तारतम्य में जिले के सभी नगरीय निकायों के पार्षद पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया जिला पंचायत के सभागार में गुरूवार १९ दिसंबर को संपन्न हुई। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब पार्षद चुनाव लडऩे और अपने जमीन खोजने के लिए राजनीतिक सरगमी बढऩा तटा हो गया है।आरंभ से अंत तक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न आरक्षण की कार्यवाही लाटरी पद्धति से पूर्ण कराई गई। जिसमें शहर के वार्डों के आरक्षण में वार्ड क्रमांक २७ तिलक वार्ड अनारक्षित घोषित किया गया। इसकी कड़ी में तिलक वार्ड क्रमांक २७ से दक्षिण ब्लॉक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील पिल्ले ने प्रबल दावेदारी कांग्रेस से की है। कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी सुनील पिल्ले के पार्षद पद हेतु वार्ड नं२७ तिलक वार्ड  से प्रबल दावेदारी सामने आई। जानकारी के मुताबिक वार्डवासियों में खूब पंसद किया गया  जा रहा है। वार्ड वासियों के हित में भी कई कार्य किए हैं। वार्ड में सभी कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। साथ ही वार्ड के लोगों के साथ अच्छा मधुर व्यवहार है। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा ताल मेल है। तिलक वार्ड नं.२७ की जनता में सुनील पिल्ले की दावेदारी से खुशी की लहर दौड़ गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations