राजनांदगांव:- शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. डी.सी.जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिवनाथ तट मोहारा मेें कार्तिक पुन्नी के अवसर पर आयोजित होने वाला मेला इस वर्ष दिनांक १४ से १६ नवम्बर को आयोजित करने बाबत्। कलेक्टर महोदय की स्वीकृति प्राप्त हो गई है प्रति वर्ष अनुसार मेला के तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देने बाबत्। उनके द्वारा संचालक संस्कृति को लिखा गया है। मेला की सूचारू व्यवस्था के लिऐ कलेक्टर द्वारा अतुल विश्वकर्मा आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आज अपरान्ह में महापौर हेमा सुदेश देशमुख एवं कमीशनर विश्वकर्मा ने समिति के अध्यक्ष डॉ. डी.सी. जैन के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा चालू निर्माण कार्यो के संबंध में कार्यापालन मंत्री वर्मा उपयंत्री एवं ठेकेदारों से चर्चा की गई तथा सभी निर्माण कार्य तीन दिन के भीतर करने का निर्देश दिया गया।

Facebook Conversations