तीन आरोपी हिरासत में : दुर्ग में नशे के झगड़े ने ली युवक की जान...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
दुर्ग : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बिजली ऑफिस के सामने एक युवक का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान वार्ड 33 शिव पारा निवासी 28 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है।अनिल के छोटे भाई भरत यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अनिल स्कूटी लेकर बिना बताए घर से निकला था। वो पूरी रात घर नहीं लौटा और अगली सुबह उसका शव पंचशील नगर में पाया गया। सिर पर गहरी चोटें थीं, जिससे मामला संदेहास्पद बन गया।पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय मुखबिर की सूचना से तीन संदिग्धों की पहचान हुई।तीनों युवक रात में उसी इलाके में देखे गए थे।पुलिस ने साहिल टंडन उर्फ भोको, भुवन साहू और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि नशे की हालत में अनिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आवेश में आकर उसपर पत्थर पटक कर मौत के घाट उतार दिया गया|पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मामले की तफ्तीश जारी है और घटना से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की लत और छोटी-छोटी बातों में झगड़े अब आम होते जा रहे हैं, जो दुखद परिणाम ला रहे हैं।जरूरत है समाज में जागरूकता की और ऐसे मामलों में सख्ती की।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations