स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक सहित अन्य पदों के लिए कलेक्टर सहित अन्य अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर लेकर नियुक्ति आदेश जारी करने के मामले में पुलिस की जांच चल रही है। शिकायतकर्ताओं का बयान भी लिया जा रहा है पर हैरत की बात यह है कि शिक्षा विभाग की ओर से फर्जीवाड़ा करने वाले का नंबर, बैंक खाता और आईएफएससी कोड बताए जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खबर है कि शिकायतकर्ता अधिकारी सहित अन्य आवेदकों से पुलिस की ओर से पूछताछ की गई है। शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया है कि अज्ञात आरोपी की ओर से जाली दस्तखत के माध्यम से नियुक्ति आदेश जारी किया जा रहा है। आरोपी के चंगुल में कई लोग फंसे हुए हैं पर सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस की जांच में कुछ नए तथ्य भी सामने आएंगे। डीईओ एचआर सोम ने बताया कि उन्होंने फर्जीवाड़ा की शिकायत होने पर एसपी कार्यालय में पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शिक्षकों की ओर से बताए गए नंबर और खाता की जांच कराने पत्र दिया गया था। डीईओ ने बताया कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है? इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। इधर बसंतपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर रहे हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Facebook Conversations