स्टेशन पारा में हर्षोल्लास से मनाई जा रही नवरात्रि, निकली चुनरी यात्रा...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव :  प्रतिवर्ष शहर का दूसरा छोर स्टेशन पारा नवरात्रि के नौ दिनों में रोशनी से जगमग और माँ दुर्गा की भक्ति से सराबोर रहता है। प्रतिवर्ष क्षेत्र में नवरात्रि उत्सव के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता चला जा रहा है, जिसके चलते बीस से भी अधिक समितियों द्वारा माँ शक्ति के विभिन्न रूपों की नयनाभिराम, मनोहारी  मूर्तियाँ स्थापित की जाती है। प्रतिदिन हजारों की सँख्या में शहर के अन्य क्षेत्रों से लोग दर्शन करने पहुँच रहें है।इसी क्रम में 60 वर्षों से भी अधिक पुरानी , सोलाखोली स्टेशन पारा स्थित मिलन शारदा उत्सव समिति एवम दुर्गावाहिनी मंच की महिलाओं के तत्वावधान में पँचमी के दिन छोटी बच्चियों को माता के विभिन्न रूप में श्रृंगार करके ढोल-बाजे के साथ पैदल चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसके अंतर्गत गौरीनगर माँ दुर्गा मंदिर से स्टेशनपारा ओव्हरब्रिज के अंतिम छोर तक बालस्वरूप माताओं द्वारा सभी देवी प्रतिमाओं को चुनरी भेंट की गई। उपरोक्त जानकारी समिति के  आयोजनकर्ता संजू बघेल द्वारा प्रदान की गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations