सोने-चांदी से भरे बैग लूटकर दो नकाबपोश युवक फरार...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायगढ़. शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में सरला बिरला के पास बीच रोड ज्वेलरी दुकान के कर्मचारियों से लूटपाट से इलाके में दहशत का माहौल है. नकाबपोश दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. यह घटना बीती रात की है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.चक्रधर नगर चौक के पास स्थित श्री ओम ज्वेलर दुकान के कर्मचारी रोज की तरह रात में दुकान बंद कर जेवरात से भरे बैग को लेकर घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने कर्मचारियों से छीना झपटी कर जेवरात से भरे बैग को लेकर रफू चक्कर हो गए.एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. देर रात जब घटना की जानकारी मिली तो एसपी और एडिशनल एसपी पुलिस टीम के साथ भी मौके पर पहुंचे. पुलिस दुकान के कर्मचारी से पूछताछ के बाद जांच में जुट गई है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. बताया जा रहा है की बैग में दुकान के सभी सोने और चांदी के जेवरात थे, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations