सोना का भाव गिरा, चांदी की बढ़ी चमक, जानिए आज के दाम…
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

आज यानी 9 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन  की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 292 रुपये घटकर 72,454 रुपये पर आ गया है. कल इसका भाव 72,746 रुपये प्रति दस ग्राम था.हालांकि, आज चांदी के भाव में तेजी है. एक किलो चांदी 159 रुपये बढ़कर 91,892 रुपये में बिक रही है. इससे पहले चांदी 91,733 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. इस साल चांदी 29 मई को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 94,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.इस साल अब तक सोने की कीमत में 9,102 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है. साल की शुरुआत में यह 63,352 रुपये पर था. जो अब 72,454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. साल की शुरुआत में चांदी 73,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. जो अब 91,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. यानी इस साल चांदी में 18,497 रुपये का इजाफा हुआ है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations