8/5/2023
राजनांदगांव। ग्राम तुमड़ीबोड़ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमड़ीबोड़ के प्रधान पाठक सनत कुमार साहू का आकस्मिक निधन हो गया है। जिसका अंतिम संस्कार कार्यक्रम 8 मई दिन सोमवार को निज निवास ग्राम छुईखदान तहसील डोंगरगांव में किया जाएगा। सनत कुमार साहू जी जिला साहू संघ राजनांदगांव के सह कोषाध्यक्ष के पद पर थे ,उनके आकस्मिक निधन से उनके परिवार एवं साहू समाज को अपूरणीय क्षति हुआ है ।उनके आकस्मिक निधन से साहू समाज ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को दुःख की घड़ी में सबल प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है

Facebook Conversations