संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव में होम वोटिंग के लिए मतदान दल गठित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 17 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत जिलेवार होम वोटिंग के लिए मतदान दल का गठन किया है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव में फॉर्म-12घ में डाक मतपत्र की सुविधा की मांग करने वाले 85+ आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान दल निवास स्थान पर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करा रहे हैं। होम वोटिंग के दौरान निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थी प्रत्येक दल के साथ मतदान कार्य का अवलोकन करने के लिए अभिकर्ता नियुक्त कर सकते है एवं होम वोटिंग के लिए पात्र मतदाताओं की सूची मतदान दल से प्राप्त की जा सकती है। 

Image 

कबीरधाम जिले में 15, 16 एवं 18 अप्रैल 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक गठित 10 मतदान दलों द्वारा होम वोटिंग कराई जा रही है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में 18 एवंं 19 अप्रैल 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 9 मतदान दलों, राजनांदगांव जिले में 18 एवं 19 अप्रैल 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 17 मतदान दलों तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में 18 अप्रैल 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 2 मतदान दलों द्वारा होम वोटिंग कराई जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations