संगीन जुर्म के आरोपी को पुलिस बरसों से तलाश रही थी,26 साल बाद पुलिस ने आरोपी को यूं पकड़ा
त्वरित ख़बरें -छत्तीसगढ़: लड़की से रेप कर बेच दिया, 26 साल बाद पुलिस ने आरोपी को यूं पकड़ा

यह युवक 26 साल तक कानून को छकाता रहा। संगीन जुर्म के आरोपी को पुलिस बरसों से तलाश रही थी। बताया जा रहा है कि वो देश के बड़े-बड़े शहरों में छिप-छिप कर रहता था ताकि उसकी असलियत  ना खुल जाए। लेकिन कहते हैं अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो, वो कानून की नजरों से ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकता।

कांकेर में पुलिस ने आखिरकार 26 साल से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस शख्स ने एक लड़की को पहले अगवा किया और फिर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद इस शख्स ने लड़की को बेच दिया।

आरोपी युवक का नाम बलराम व्यापारी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बलराम ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक लड़की का अपहरण किया था। बताया जा रहा है कि लड़की को अगवा किये जाने के बाद यह दोनों उसे लेकर राज्य से बाहर चले गये। लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे उत्तर प्रदेश के आगरा में बेच दिया गया। 

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था और उसे जेल भी भेज दिया गया था। लेकिन बलराम पुलिस की नजरों से छिपा हुआ था। कहा जा रहा कि बलराम बड़े-बड़े शहरों में रहता था और किसी तरह अपनी पहचान गोपनीय रखने की कोशिश करता था। यही वजह थी कि बलराम पुलिस की नजरों से बचा रहा।
 

बीते रविवार को बलराम अपनी मां से मिलने के लिए आया हुआ था। यहां पुलिस ने अपनी सूचना के आधार पर बलराम को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations