गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम मोहलई में लगभग 30 लाख 20 हजार रुपए से निर्मित सीसी रोड, निर्मला घाट, महिला घाट में शेड निर्माण, बाल उद्यान, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी संधारण कार्य, प्राथमिक शाला संधारण कार्य का लोकार्पण किया।
इसी तरह ग्राम कोटनी में राम मंदिर का जीर्णोद्धार और 10 लाख से बनने वाले सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया गया। पिपरछेड़ी में 19.96 लाख से बने चेक डेम का लोकार्पण, 6 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इसके अलावा महमरा में करीब 50 लाख के कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। मौके पर गृहमंत्री ने ग्रामीणों से समस्याएं सुनी, निराकरण के निर्देश दिए।

Facebook Conversations