समाजसेवी ब्रम्हानंद साहू ने दिया न्योता भोज...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव : शा.प्राथमिक शाला तोरला में स्व.पिता घनाराम साहू जी के स्मृति में परिवार के सहयोग से न्योता भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसमें 100 से अधिक अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं लगभग 200 बच्चों को कापी,पेन का पूरा सेट साथ ही स्वल्पाहार का पैकेट प्रदान किया गया इसके पूर्व गृह ग्राम पोंड एवं जोन्दा में भी किया गया था।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभनपुर SDM रवि सिंह जी,तहसीलदार आर पी बघेल जी,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  धनेश्वरी साहू जी,माताजी  बिंदा देवी साहू जी, पेंशनर समाज अध्यक्ष नीलमणि साहू जी,बलराम साहू जी सोसायटी अध्यक्ष, शाला समिति के अध्यक्ष धनेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष संत कुमार साहू,साहू समाज अध्यक्ष ख़ेमन साहू जी, प्रधान पाठक गजानंद यादव जी स्कूल के समस्त स्टॉप एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए।स्कूली छात्राओं ने बीच बीच में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।ब्रम्हानंद साहू जी ने सभी अतिथियों और शाला परिवार का आभार जताया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला परिवार सहित शिवराम साहू से.नि.शिक्षक का योगदान सराहनीय रहा...

#RJN_ समाजसेवी ब्रम्हानंद ने दिया न्यौता भोज l RAHUL l

YOUR REACTION?

Facebook Conversations