उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में राजपूत समाज (ठाकुर समाज) की नाराजगी ने लोकसभा चुनाव-2024में बीजेपी के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। वहीं राजपूत समाज की नाराजगी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। शाह ने एक निजी न्यूज चैनल से बाचतीत में कहा कि उनकी नाराजगी दूर करने के लिए हम बात कर रहे हैं। ‘तीन बार माफी मांगी है और आगे जरूरत पड़ेगी तो मांगूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारे साथ आएंगे। उनका विश्वास बीजेपी के साथ बना हुआ है। लोकसभा चुनाव में इस बार राजपूत समाज बीजेपी से नाराज चल रहा है। सबसे पहले गुजरात में ठाकुर समाज सरकार की उपेक्षा से नाराज हुआ था। गुजरात से शुरू हुई ये अटकलें अब मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी में बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकती है।पश्चिमी यूपी की सीटों या जौनपुर में धनंजय सिंह के चुनाव लड़ने की बात हो, जहां यूपी में ठाकुर समाज द्वारा विरोध की बात कही जा रही है.। अब इस डैमेज कंट्रोल में बीजेपी जुट गई है। नाराजगी की इन खबरों के बीच बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। इस बीच एक निजी न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान अमित शाह से ठाकुर समाज की नाराजगी पर जवाब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- रूपाला जी ने तुरंत ही माफी मांगी है। तीन बार माफी मांगी है और हम जो नाराज लोग हैं उनसे चर्चा भी कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारे साथ आएंगे। उनका विश्वास बीजेपी के साथ बना हुआ है।
Facebook Conversations