बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय ने एक रिलेशनशिप में रहने के दौरान अपने एक्स-पार्टनर के खिलाफ घरेलू हिंसा की एफआईआर करवाकर बहुत ही बहादुरी का काम किया था। सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या ने उस दौरान ऐसा करके एक मिसाल पेश की और घरेलू हिंसा के खिलाफ स्टेंड लेने का साहस दिखाया जो कि काबिले तारीफ है।
सलमान के साथ रिलेशन में थीं ऐश्वर्या
आपको बता दें कि 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' में काम करने के दौरान सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के करीब आ गए थे और फिर रिलेशनशिप में भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ऐश्वर्या को लेकर काफी पजेसिव थे और कई बार फिल्म सेट्स और उनके घर के बाहर हंगामा करते देखा गया जिसके बाद ऐश्वर्या ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी थी और उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
सोमी से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या से जुड़े थे सलमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और सोमी कभी सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता तकरीबन 8 साल चला लेकिन फिर इनका 1999 में ब्रेकअप हो गया। कहा गया था कि दोनों के रिश्ते के बीच ऐश्वर्या राय आ गई थीं इसलिए इनका ब्रेकअप हो गया। सलमान से ब्रेकअप के बाद सोमी वापस मियामी आ गईं जहां से वह इंडिया आई थीं। सोमी अब मियामी में घरेलू हिंसा और सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ फाउंडेशन चलाती हैं।
2007 में सोमी ने शुरू की थी संस्था 'नो मोर टियर'
सोमी अली ने पिछले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी रिलेशनशिप अच्छी नहीं चल रही थी। वे केवल 9वीं क्लास की पढ़ाई करके इंडिया चली गई थीं। इसलिए उन्होंने वापस आकर अपनी पढ़ाई पूरी की। सोमी अली ने अमेरिका वापस जाकर साइकलॉजी में बैचलर डिग्री ली। इसके बाद ब्रॉडकास्ट जर्नलिजम में मास्टर्स करने के बाद सोशल वर्क से जुड़ गईं। 2007 में सोमी ने संस्था 'नो मोर टियर' शुरू की। संस्था की शुरुआत उन्होंने डोमेस्टिक वायलेंस के शिकार लोगों की मदद के लिए की थी। पिछले कई सालों में उनकी संस्था ने हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कम किया है।
कई सालों से सलमान से नहीं की बात
सोमी अली ने बताया कि उन्होंने कई सालों से सलमान से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि सलमान के साथ रहते हुए उन्होंने सीखा है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सोमी अली ने बताया कि वह सलमान का सम्मान करती हैं और उनकी मां सलमा से भी मिल चुकी हैं। 2 साल पहले सलमान की मां से सोमी की मुलाकात अमेरिका में हुई थी।
करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे सलमान-सोमी
1991 से 1997 के बीच सोमी ने 'अंत', 'किशन', 'अवतार', 'तीसरा कौन', 'आंदोलन' और 'अग्निचक्र' जैसी करीब 10 फिल्मों और कुछ विज्ञापनों में काम किया था। सोमी की मुलाकात सलमान से एक स्टूडियो में हुई थी। करीब 8 साल तक सोमी सलमान के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों ने फिल्म 'बुलंद' (1992) में साथ काम किया है, जो आज तक रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म 80 प्रतिशत शूट हो चुकी थी।

Facebook Conversations