स्कार्पियो वाहन 20 फीट ऊंचे रेलवे ओवर ब्रिज से गिरी नीचे ,
त्वरित ख़बरें - बाइक सवारों को बचाने के चलते अनियंत्रित हुई गाड़ी

भिलाई में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन 20 फीट ऊंचे रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे गिर गई। काफी ऊंचाई से गिरने पर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही इसमें किसी की जान नहीं गई। गाड़ी में अकेले ड्राइवर ही थी। उसको काफी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छावनी थाना प्रभारी विशान सोन ने बताया कि उत्तम टाकीज सड़क 2 पावर हाउस निवासी प्रशांत जैकब (25 वर्ष ) स्कापिर्यों से रात 9.30 बजे सेक्टर 6 के लिए निकला था। रात 12 बजे वह वहां से लौट रहा था। वह पावर हाउस ब्रिज को पार कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार अचानक से उसके बगल में आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में वह अपना संतुलन खो बैठा और उसकी गाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। दुर्घटना में प्रशान्त गाड़ी में फंसा रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से गाड़ी के बाहर निकाला और उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations