शिवपुरी जामुल वार्ड 16 में मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया
त्वरित ख़बरें -रिपोर्टिंग - हेम कुमार बंजारें - वार्ड पार्षद चुम्मन वर्मा ने युवा भारत परिवार द्वारा योग व पर्यावरण के क्षेत्र में ,निरंतर प्रयासों की सराहना की ।

14फरवरी मातृ पितृ दिवस विशेष

युवा भारत परिवार के मुख्य योग प्रशिक्षक उमेश साहू के नेतृत्व में संघर्ष चौक शिवपुरी जामुल वार्ड 16 में मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया । वार्ड के बच्चों ने अपने अपने माता-पिता की आरती कर पूजा अर्चना किया। इस कार्यक्रम में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि दिया गया ।

कार्यक्रम में युवा नेता अविनाश चन्द्राकर ,युवा नेता युवराज वैष्णव,योग गुरु शत्रुहन साहू,सन्तोष चौरसिया संचालक स्वदेशी केंद्र नाका पारा जामुल ,अजय सेन समाज सेवी,जीवन साहू शासकीय सेवक,विनोद साहू व्याख्याता (शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय कुरूद),लाला जंघेल व्याख्याता जनक साहू समाज सेवी,देवी नायक ,वरिष्ठ नागरिक भुवन जंघेल व सैकड़ो की संख्या में बालक बालिका अपने माता पिता के साथ उपस्थित थे ।

इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए आदरणीय  जयंत भारती युवा भारत राज्य प्रभारी,खिलेंद्र कुमार साहू "स्वच्छता दूत नगर पालिका परिषद जामुल" ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल ने हर्ष व्यक्त किया है।

योग प्रशिक्षक : उमेश साहू

युवा भारत जामुल

??  युवा भारत जिला दुर्ग (छ.ग.) ??

YOUR REACTION?

Facebook Conversations