शातिर वाहन चोर चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग जितेंद्र शुक्ला द्वारा चोरी से संबंधित एक वीडियो एसीसीयू ब्रांच ग्रुप में जारी कर पतासाजी हेतु दिशा निर्देश दिया गया था| जिसके परीपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा यूपी पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश नायक नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में एवं एसीसीयू  प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पांडे एवं थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा के नेतृत्व में  एसीसीयू  एवं थाना सुपेला की टीम गठित कर  टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था

 गठित टीम द्वारा जारी वीडियो के आधार पर चोरी कर रहे वाहन चोर की सरगर्मी से पता- तलाश में जुड़ गए जो जारी वीडियो के हुलिए  के आधार पर खुर्सीपार  क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालक का पता चला जिसमें टीम द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि एक व्यक्ति राहुल महानंद निवासी सर्वेन्ट क्वार्टर सेक्टर 9 भिलाई का रहने वाले ने उसे गाड़ी चोरी करने भेजा था जिसके कहने पर आकाशगंगा सुपेला से एक स्कूटी वाहन को चोरी किया हूँ एवं उक्त चोरी किए गए वहां को राहुल महानंद को दिया हूँ जानकारी प्राप्त होने पर थाना सुपेला स्टाफ एवं एसीसीयू स्टाफ के राहुल महानंद के संबंध में पता तलाश कर पकड़ा गया जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथ अपचारी  बालक के सहयोग से थाना छावनी थाना मोहन नगर थाना सुपेला एवं गंज थाना थाना रायपुर क्षेत्र से कुल 8 दोपहिया वाहन चोरी कराना  स्वीकार किया एवं चोरी किए गए वाहनों को विभिन्न मोटर साइकिल स्टैंड में रख देना बताया आरोपी राहुल महानंद के निशांदेहि पर उक्त 8 वाहनों को अलग-अलग मोटरसाइकिल स्टैंड जिसमें सेक्टर 9 हॉस्पिटल मोटरसाइकिल स्टैंड सुपेला क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल दुर्ग मोटरसाइकिल स्टैंड एवं रायपुर रेलवे मोटर साइकिल स्टैंड एवं रायपुर के अन्य स्थानों से बरामद किया गया| आरोपी राहुल महानंद एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक नशे के आदी हैं जो शराब एवं सुलेशन जैसे नशे के आदी हैं और घूम-घूम कर दोनों साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 519/ 2024 धारा 379 भादवि थाना छावनी में 204/2024 धारा 379  भादवि थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 379 भादवि एवं थानागंज जिला रायपुर में अपराध पंजीबद्ध है जिसमें थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 519/2024 धारा 379  भादवि के तहत राहुल महानंद के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है उक्त अपराध में राहुल महानंद के सहयोगी औपचारिक बालक के विरुद्ध पृथक से जे. जे.एस. के तहत कार्यवाही की जा रही है|

 उक्त कार्यवाही में चंद्रशेखर सोनी प्र. आर. मुरलीधर कश्यप, विजय शुक्ला, आरक्षक राकेश अन्ना, भावेश पटेल, अजय गहलोत, राकेश चौधरी, नरेंद्र सहारे, मोहम्मद फारूक, धीरेंद्र यादव एवं थाना सुपेला से प्र. आर. अमर सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही|

 गिरफ्तार आरोपी

1.   राहुल महानंद पिता बहादुर महानंद उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 31 सर्वेंट क्वार्टर सेक्टर 9 भिलाई,  थाना भिलाई,   नगर, जिला दुर्ग (छ. ग.)

2.  01 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक

शातिर चोर चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे: A cunning thief was caught by Durg police

YOUR REACTION?

Facebook Conversations