त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
रायपुर। रायपुर में बगैर मान्यता के संचालित चैतन्य टेक्नो स्कूल के ब्रांच अमलीडीह स्थित ब्रांच को शिक्षा विभाग ने सील कर दिया है. इससे पहले 23 नवंबर 2023 को बगैर मान्यता के संचालित चैतन्य टेक्नो स्कूल के शैक्षणिक शुल्क और सुविधाओं के नाम पर लूट मचाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसपर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए चैतन्य टेक्नो स्कूल प्रबंधन पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. साथ ही स्कूल प्रबंधन को जल्द से जल्द मान्यता लेने कहा गया था.छत्तीसगढ़ के पांच अलग-अलग जिलों में धड़ल्ले से चैतन्य टेक्नो स्कूल संचालित हो रहे हैं. राजधानी रायपुर में ही एक नहीं बल्कि दो-दो स्कूल बगैर मान्यता के चल रहे थे. इनमे नए सत्र के लिए बच्चों का एडमिशन भी शुरू हो गया था. हालांकि, बुधवार को अमलीडीह स्थित स्कूल को सील कर दिया गया है. जबकि एक अन्य कुशालपुर में संचालित हो रहा है. इन स्कूलों में करीबन हजार छात्र अध्ययनरत हैं, जिनके भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गया है.धरसीवां ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) संजय पूरी गोस्वामी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के साथ शिक्षा विभाग की टीम चैतन्य टेक्नो स्कूल में पहुंची थी, इस दौरान कई बार स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचने को कहा गया था. लेकिन 3 से 4 घंटा बीत जाने के बाद भी प्रबंधन की और से कोई भी बात करने नहीं पहुंचा जिसके बाद स्कूल को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है.

Facebook Conversations