’बेमेतरा 03 मई 2024/- लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) एस. बी. शेट्टीनावर (आई.ए.एस.) ने आज जिले के विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ पहुँचे। उन्होंने नवागढ़ की 10 मतदान केंद्रों में पहुँच कर व्यवस्थाओं को देखा और मतदाता संबंधी जानकारी ली।

ऑब्जर्वर शेट्टीनावर मतदान केंद्रों अंधियारखोर के 2, समेसर नवागढ़ के 4, तिलकापारा 1 और साल के 3 मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उनके साथ लायजनिंग ऑफिसर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन चन्द्रशेखर शिवहरे साथ थे।’
’प्रेक्षक एस. बी. शेट्टीनावर ने रविवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा के 9 मतदान केंद्रों देवकर के 4 मतदान केंद्र रखी स्थित 2, भोजपारा,मोहगांव और अकलवारा का एक-एक मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया था। उससे पहले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा के बूथ केंद्रों में जाकर मूलभूत सुविधा बिजली,पानी, शौचालय, रैंप और मतदाताओं के मतदान वाले दिन की जाने वाली छाया व व्यवस्था देखी थी।’
’उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपस्थित संबंधित कर्मचारियों को महिला एवं पुरुष मतदाताओं के साथ ही 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या की जानकारी लेते हुए उनके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ताकि ख़ासकर उन्हें मतदान करने आने पर कोई परेशानी या कठिनाई न हो। सामान्य प्रेक्षक श्री शेट्टीनावर ने बूथ पर मतदान करने वाले वोटरों की संख्या पूछी।’
सामान्य प्रेक्षक शेट्टीनावर ने बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और वालंटियर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वीप गतिविधियों का आयोजन करने एवं मतदाताओं को शत - प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए छाया और पेयजल की व्यवस्था हो इस बात का खास ध्यान रखें।

Facebook Conversations