सामान्य प्रेक्षक ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से की भेंट, आदर्श आचार संहिता का पालन करने कहा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

       सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन ने जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से भेंट कर आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन कार्य को शांति एवं पारदर्शिता पूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी सभा रैली, आम सभा के आयोजन के लिए नियमानुसार अनुमति अवश्य लें। इसी प्रकार प्रचार-प्रसार के लिए प्रकाशित बैनर, पोस्टर, विज्ञापन, प्रचार वाहन के लिए विधिवत अनुमति अवश्य लेने कहा है। इस दौरान सयुक्त कलेक्टर  प्रेम लता चंदेल, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेंद्र भुआर्य सहित सभी राजनैतिक पार्टी प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations