रायपुर नगर निगम ने रचा इतिहास : एक दिन में 1.13 करोड़ की रिकॉर्ड राजस्व वसूली
त्वरित ख़बरें :रायपुर ब्यूरो प्रमुख प्रिया शर्मा

नगर पालिक निगम रायपुर ने राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 1 करोड़ 13 लाख 41 हजार 532 रुपये की रिकॉर्ड वसूली की है।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के नेतृत्व में निर्धारित किए गए प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये के लक्ष्य को राजस्व विभाग ने पूरी टीम भावना और सक्रियता के साथ सफलतापूर्वक प्राप्त किया।

इस विशेष अभियान के तहत सभी जोनों में कार्रवाई करते हुए कुल 515 संपत्ति करदाताओं से राजस्व संग्रह किया गया। इस उपलब्धि से नगर निगम की वित्तीय स्थिति और अधिक मजबूत होने के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

वर्ष 2026 में जून माह के शुरुआती 11 दिनों में 62 लाख 49 हजार 628 रुपये की वसूली दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18 लाख रुपये अधिक है। यह वृद्धि निगम की प्रभावी राजस्व रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग का परिणाम है।

आयुक्त श्री मिश्रा के नियमित मार्गदर्शन और स्पष्ट कार्ययोजना के चलते राजस्व विभाग ने यह लक्ष्य हासिल किया। अभियान में सभी जोन कमिश्नरों, उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नगर निगम प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय करदाताओं के सहयोग और राजस्व टीम की मेहनत को दिया है। निगम का लक्ष्य आने वाले समय में भी प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये की वसूली सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों के लिए संसाधनों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations