रायपुर। सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम के नए सभापति होंगे। भाजपा पार्षद दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया। सूर्यकांत राठौर को भाजपा ने सभापति प्रत्याशी बनाया था। जिसका पार्षद दल की बैठक में समर्थन किया गया। सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम समापति बनने का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। पीठासीन अधिकारी गौरव सिंह ने नाम का ऐलान किया।जानकारी के मुताबिक, सभापति के लिए तीन नामों का पैनल भेजा गया था। इनमें सूर्यकांत के अलावा मनोज वर्मा और सरिता दुबे के नाम भी शामिल थे। सूर्यकांत पांचवीं बार चुनाव जीतकर आए हैं। निगम में नेता प्रतिपक्ष के साथ ही कई जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं की सहमति भी उनके नाम पर थी।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations